धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी नहीं बचा सकी अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' को, बुरी तरह से हुई फ्लॉप, बजट का बंटाधार

Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collection: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म 'इक्कीस' को लेकर बीते दिनों चर्चा तो खूब थी, लेकिन इस फिल्म ने थिएटर्स पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं किया है। अगस्त्य ने बॉलीवुड में कदम अपनी पहली फिल्म 'आर्चीज' से रखा था, लेकिन उस फिल्म में भी उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था। अब 'इक्कीस' में भी वो अहम रोल मिलने के बावजूद दर्शकों को रिझाने में कामयाब ना हो सके।

Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collection

फिल्म में अगस्त्य नंदा के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत जैसे एक्सपीरिएंस्ड कलाकार नजर आए। यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी थिएट्रिकल फिल्म होने के कारण दर्शकों के लिए इमोशनली मायने भी रखती थी। कई फैंस उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।

'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'इक्कीस' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 33 करोड़ रुपये रहा। इसमें से अधिकांश कमाई भारत से हुई, जबकि विदेशों में यह फिल्म केवल 2.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

भारत में कुल कमाई: 31.20 करोड़ रुपये

ओपनिंग वीक: 21.50 करोड़ रुपये

दूसरे हफ्ते: केवल 4.50 करोड़ रुपये

फिल्म की शुरुआत ठीक रही, लेकिन जल्दी ही दर्शकों की रुचि घट गई और वर्ड-ऑफ-माउथ कमजोर रहने के कारण यह अपने बजट को कवर नहीं कर सकी। आपको बता दें इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए था।

यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ की दौलत के सामने कहां टिकते हैं रोहनप्रीत? नेटवर्थ का फासला जानेंगे तो दांतो तले दबा लेंगे उंगली!

कहानी और लोगों के रिएक्शन

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों और रिव्यूवर्ज के बीच राय बंटी हुई थी। कुछ लोगों ने कहानी और एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन कई दर्शकों ने इसकी थीम और स्टोरीलाइन के कारण फिल्म को पसंद नहीं किया।

इसके अलावा, अगस्त्य नंदा की एक्टिंग को लेकर पहले ही सवाल उठ चुके थे। 'आर्चीज' में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खास सराहा नहीं था, और 'इक्कीस' में भी वे दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाए। यही एक बड़ा कारण माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी मंत्री का बदला रंग-रूप, ट्रांसफॉर्मेशन ने हिलाया पूरा इंटरनेट, जिसने देखा उसे लगा तगड़ा झटका!

OTT रिलीज पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद 'इक्कीस' को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शक इसे थिएटर की तुलना में ज्यादा पसंद करेंगे या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X