बॉक्स ऑफिस PREDICTION: 'सुल्तान' के बाद 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' कर पाएगी कमाई!
इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है मस्ती फैंचाइजी की तीसरी फिल्म- ग्रेट ग्रैंड मस्ती। कोई शक नहीं एक खास दर्शक वर्ग को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अफसोस की बात यह कि फिल्म रिलीज से लगभग 10 दिनों पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट 22 जुलाई से प्रीपोंड कर 15 जुलाई कर दिया गया।

फिल्म के साथ अच्छी बात यह है कि यह इस शुक्रवार की सोलो रिलीज है। जिसका फायदा इन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा। यदि फिल्म 30-40 % की ओपनिंग भी देती है तो फिल्म वीकेंड तक सही चल सकती है।
[आ रही है सेक्स-कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'.. कई सिनेमाघरों ने हटेगी 'सुल्तान'!]
हालांकि इस साल रिलीज एडल्ट कॉमेडी फिल्मों ने कुछ बेहतर बिजनेस नहीं किया है। क्या कूल हैं हम- 3 और मस्तीजादे जैसी फिल्मों ने दर्शकों को काफी निराश किया। जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस दिखाई दिया।
BOX OFFICE: 'सुल्तान' के साथ एक्शन+ कॉमेडी.. अब होगा ब्लॉकबस्टर कलेक्शन!
बता दें, मस्ती सीरिज की दूसरी फिल्म 'ग्रेट मस्ती' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लिहाजा, अब ग्रेड ग्रैंड मस्ती से भी निर्माता को कुछ ऐसी ही उम्मीद है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले दिन 3 करोड़ तक की कमाई कर पाएगी। जबकि वीकेंड तक फिल्म 7 करोड़ जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












