Goat BOC Day 1: पहले दिन में ही बॉलीवुड की फिल्मों को 'GOAT' ने किया पस्त, ओपनिंग डे की कमाई ने उड़ाए होश!

GOAT box office collection day 1: फिल्म ने गुरुवार को भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। Sacnilk.com के अनुसार, इस एक्शन फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन भारत में ₹40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म का प्रोडक्शन AGS एंटरटेनमेंट के कल्पना एस अघोरम, कल्पना एस गणेश और कल्पना एस सुरेश ने किया है।
GOAT India box office collection
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग ₹43 करोड़ (तमिल: ₹38.3 करोड़; हिंदी: ₹1.7 करोड़; तेलुगु: ₹3 करोड़) की कमाई की। गुरुवार को तमिल में कुल 76.23% दर्शक थे।
यह भी पढ़ें- थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' अपनी ही फिल्म LEO का तोड़ सकती है रिकॉर्ड, कर सकती है इतनी कमाई
फिल्म 5 सितंबर को 4 बजे ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन तगड़ी कमाई करेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। अकेले तमिलनाडु में ही GOAT 1000 स्क्रीन्स पर लगाई गई है। तमिलनाडु के डिस्ट्रिब्यूटर रोमियो पिक्चर्स के राहुल ने कंफर्म किया है कि फिल्म राज्यभर में लगभग सभी थिएटर में लगाई गई है।
हिंदी सिनेमा में रिलीज नहीं हुई फिल्म
वहीं इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक्सजेन स्टूडियो की डायरेक्टर गुलजार बेगम ने शेयर किया है कि अमेरिका में 500 से ज्यादा और यूके में 200 और यूरोप में 350 से ज्यादा थिएटरों में फिल्म रिलीज की गई है। इसके अलावा अफ्रीका के 18 देशों और कई रीजन्स में रिलीज की गई है। बताया जा रहा है कि GOAT ने वर्ल्डवाइड मंच पर अपना जलवा बिखेर दिया है।
GOAT के बारे में
ट्रेलर में अपने एक्शन से भरपूर अवतार से विजय ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। इस फिल्म में विजय को एक फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 65 से ज्यादा सफल ऑपरेशन किए हैं। ट्रेलर में विजय का डबल रोल दिखाया गया है, जो कि एक बाप-बेटे की जोड़ी का किरदार निभा रही है।
वेंकट प्रभु की इस फिल्म में थलपति विजय लीड रोल में हैं। GOAT को एक पीरियड साइंस फिक्शन फिल्म माना जा रहा है। कलाकारों में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, अजमल अमीर, वैभव, लैला, मोहन, अरविंद आकाश, अजय राज, मीनाक्षी चौधरी, स्नेहा, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, युगेंद्रन और वीटीवी गणेश शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











