GOAT BOC Day 1: थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' अपनी ही फिल्म LEO का तोड़ सकती है रिकॉर्ड, कर सकती है इतनी कमाई

GOAT BOC Day 1: वेंकट प्रभु की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 5 सितंबर को 4 बजे ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन तगड़ी कमाई करेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। अकेले तमिलनाडु में ही GOAT 1000 स्क्रीन्स पर लगाई गई है। तमिलनाडु के डिस्ट्रिब्यूटर रोमियो पिक्चर्स के राहुल ने कंफर्म किया है कि फिल्म राज्यभर में लगभग सभी थिएटर में लगाई गई है।
कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है GOAT
वहीं इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक्सजेन स्टूडियो की डायरेक्टर गुलजार बेगम ने शेयर किया है कि अमेरिका में 500 से ज्यादा और यूके में 200 और यूरोप में 350 से ज्यादा थिएटरों में फिल्म रिलीज की गई है। इसके अलावा अफ्रीका के 18 देशों और कई रीजन्स में रिलीज की गई है। बताया जा रहा है कि GOAT ने वर्ल्डवाइड मंच पर अपना जलवा बिखेर दिया है।
हिंदी सिनेमा में रिलीज नहीं हुई फिल्म
बता दें कि गोट को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं कि फिल्म ओपिनिंग डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सकती है। शुरुआती अंदाज के मुताबिक फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। जहां GOAT देश दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही है तो वहीं हिंदी सिनेमा पर फिल्म को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें की पीवीआर और आईनॉक्स जैसी राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन के साथ बड़ी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं हुई है जिसका असर कमाई पर साफ दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications











