BOX OFFICE: दो दिन में 'गब्बर' ने लूटे 25 करोड़!
[बॉक्स ऑफिस] गब्बर इज़ बैक ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इकट्ठा कर रखी है। दो दिन में अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर गब्बर इज़ बैक की कमाई है 25 करोज़ रूपये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रखे हैं। भले ही फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई पर ज़्यादा खास असर नहीं पड़ा है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और ओपनिंग जहां 13.02 करोड़ की हुई वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 11 से 12 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब है कि दो दिन में फिल्म ने 25 करोड़ का सिल्वर जुबिली कलेक्शन किया है।
शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
फिल्म को पहले ही दिन 75 प्रतिशत हाउस मिला यानि कि फिल्म के शो 75 प्रतिशत तक फुल गए। वहीं अक्षय कुमार ने फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले आदमी का किरदार निभाया है। वैसे भी परदे पर ब्योमकेश बख्शी के बाद कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है जिसका फायदा अक्षय कुमार को हुआ है।
Box Office Blast: क्या बिग बी से भिड़ेंगे अक्षय और जॉन?


Click it and Unblock the Notifications


