BOX OFFICE: वीकेंड में सलमान छोड़िए, दीपिका से भी हार गए अजय
[बॉक्स ऑफिस] अजय देवगन स्टारर दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर अनुमान के हिसाब से कमाई नहीं कर रही है। लोगों को फिल्म में काफी कमियां नज़र आ रही हैं। हालांकि, अजय देवगन और तबू इस औसत फिल्म में बेहतरीन तरह से चमक रहे हैं। लेकिन फिल्म पहले ही कई भाषाओं में बनी सुपरहिट फिल्मों का रीमेक है और यही कारण है कि फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
फिल्म वीकेंड में सलमान खान के पहले दिन का कलेक्शन भी छूती नहीं दिख रही है। हालांकि फिल्म ने दो दिनों में 17 करोड़ की कमाई की है और अगर 10 करोड़ की कमाई कर लेती है तो फिल्म सलमान खान की बजरंगी भाईजान के पहले दिन का कलेक्शन तोड़ पाएगी। वैसे अगर वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन सलमान क्या अर्जुन कपूर से भी पीछे हैं। देखिए 2015 की Top 10 फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications



