BOX OFFICE: 'दिलवाले' का जादू दूसरे दिन भी बरकरार.. शानदार कलेक्शन!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान- काजोल की 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 21 करोड़ की धमाकेदार कमाई की, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने खुद को गिरने नहीं दिया।
जी हां, शनिवार को फिल्म ने 20.09 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म को क्रिटिक से काफी निगेटिव कमेंट्स मिले। लेकिन शाहरूख फैंस ने सारी कसर निकाल दी और फिल्म को शानदार ओपनिंग दे दी।
10 REASONS: क्यों देंखे शाहरूख खान- काजोल की 'दिलवाले'!
भले ही फिल्म ने कोई रिकॉर्ड न तोड़ा हो , लेकिन शानदार ओपनिंग इसीलिए.. क्योंकि फिल्म बाजीराव मस्तानी के साथ रिलीज हुई, कई जगहों पर बैन हुई, निगेटिव क्रिटिक मिली और कोई फेस्टिवल फ्राइडे पर भी रिलीज नहीं हुई। हां, एक बात है कि फिल्म ने टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शन फिल्मों में अपना नाम शुमार कर लिया है।
यहां जानें दिलवाले का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications



