BOX OFFICE पर दिलवाले का DAY 1 धमाका....इतना फीका!
[बॉक्स ऑफिस] दिलवाले का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका नहीं किया। हालांकि फिल्म ने अनुमान के हिसाब से ही कम ही कमाया लेकिन सारी गलती की ज़िम्मेदारी विरोध को और बाजीराव मस्तानी को दी गई।
अनुमान था कि फिल्म पहले ही दिन 22 - 25 करोड़ की कमाई करेगी और ऐसा ही हुआ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की। हालांकि लोग सुबह से ही इन आंकड़ों का इंतज़ार कर रहे थे।
गौरतलब है कि दिलवाले को दर्शकों ने पसंद नहीं किया है। वहीं फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की भी अच्छी राय नहीं है। हमने तो आपको कारण भी गिना दिए हैं कि--->[क्यों नहीं देखें दिलवाले]
आलम ये है कि शाहरूख खान फैन्स को भी फिल्म ज़्यादा पसंद नहीं आ रही है। और इसलिए फिल्म की कमाई के ये आंकड़े धीरे धीरे गिरेंगे ज़रूर। हां, एक बात है कि फिल्म ने टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शन फिल्मों में अपना नाम शुमार कर लिया है।
जानिए 2015 की फिल्मों का टॉप 10 ओपनिंग डे कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications


