BOX OFFICE: 7 दिन.. और 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो गई 'दिलवाले'
[बॉक्स ऑफिस] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही भले धमाका न मचाया हो, लेकिन अब तक फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 21 करोड़ की धमाकेदार कमाई की, वहीं 6 दिनों में फिल्म ने कुल 93.39 करोड़ का कलेक्शन कर किया है।
लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 7वें दिन यानि की गुरूवार को 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो जाएगी। साथ ही विदेशों में तो फिल्म ने कमाल कर दिया है। शाहरूख की विदेशों में कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, यह हमें 'दिलवाले' के कलेक्शन से ही समझ आ गया। विदेशों में फिल्म तगड़ी कमाई की है।
Must Read: 'बाजीराव मस्तानी' vs 'दिलवाले'.. रोहित शेट्टी ने कहा....!
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म को हालांकि क्रिटिक्स से काफी निगेटिव कमेंट्स मिले हैं। लेकिन क्रिसमस के मौके पर इस इंटरटेनमेंट फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
यहां देखते हैं फिल्म की वीकेंड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications


