Box Office- डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिनों में 9 करोड़
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं फिल्म ने दो दिनों में करीब 9 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 3 अप्रैल को रिलीज हुई ब्योमकेश बख्शी ने रिलीज के पहले दिन करीब 4.20 करोड़ की कमाई की।
अगले दिन यानी पहले शनिवार को ब्योमकेश बख्शी का कलेक्शन रहा 4.75 करोड़ कुल मिलाकर दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन हुआ 8.95 करोड़। सुशांत सिंर राजपूत को अपने ब्योमकेश बख्शी स्टाइल के लिए काफी सराहना मिल रही है साथ ही फिल्म के विलेन का किरदार निभाने वाले नीरज को भी लोगों ने काफी पंसद किया।
हालांकि डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म थी लेकिन साथ में हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के भी रिलीज होने के चलते ब्योमकेश बख्शी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी प्रभावित हुआ।
फिल्हाल उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में ब्योमकेश बख्शी का कलेकशन और बढ़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












