BOX OFFICE: PIKU,2015 की सबसे बड़ी इंटरनेशनल ओपनर
[बॉक्स ऑफिस] अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान स्टारर फिल्म पीकू, 2015 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म जहां भारत में बढ़ती पब्लिसिटी के साथ अपने आंकड़े बढ़ा रही है वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर बनी है। वैसे हमारी मानिए तो [pK आमिर से कहीं बेहतर हैं piku दीपिका]
इसका मतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में बेबी, Nh10, बदलापुर, ब्योमकेश बख्शी और गब्बर जैसी सभी बड़ी फिल्मों को पीकू पछाड़ चुकी है। फिल्म सिंगापुर, दुबई, यूके में हाउसफुल जा रही है। वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही सिल्वर जुबिली मना ली है और तीन दिनों में पीकू का कलेक्शन पहुंचा है 25 करोड़।
[ना शाहरूख, ना आमिर, अक्षय कुमार ने बचाई बॉक्स ऑफिस की इज़्जत]
इसी के साथ पीकू ने अनुष्का शर्मा की nh10 को टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्म में से बाहर कर दिया है। पीकू दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और माना जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन ग्राफ धीरे धीरे काफी बढ़ेगा। वहीं अगर आपने अभी तक पीकू नहीं देखी है तो [जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें piku]


Click it and Unblock the Notifications
















