BOX OFFICE: दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. लेकिन सबसे आगे सलमान खान!
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 'दिलवाले' vs 'बाजीराव मस्तानी' का खुमार ही छाया रहा। जहां फिल्म 'दिलवाले' ने ओपनिंग डे से ही अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं बाजीराव मस्तानी भी धीरे धीरे रेस में तेजी पकड़ रही है।
दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को 2015 के कुछ शानदार पल दिए हैं। एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री को इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि एक ही दिन रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस को नुकसान को उठाना पड़ा है। लेकिन फिलहाल 8 जनवरी तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली। जिसका फायदा इन दो फिल्मों को मिलेगा।
SPECIAL PICS: परिवार और दोस्तों के साथ सलमान खान ने मनाया बर्थडे
वहीं, साल का अंत आ चुका है। लिहाजा, समय आ गया है इस साल की कुछ बेस्ट फिल्मों को याद करने का। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस साल सिर्फ एक ही सितारे का डंका बजा है.. वह हैं सलमान खान। बहरहाल, हम यहां इस हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं।
यहां जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













