BOX OFFICE: 'दिलवाले' की शानदार शुरूआत.. धीमी रही 'बाजीराव मस्तानी'!
[बॉक्स ऑफिस] 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' आज देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गलत नहीं होगा यह कहना कि दोनों फिल्में इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से हैं। दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं, दर्शकों को भी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरूख खान की 'दिलवाले' की ओपनिंग शानदार रही है। फिल्म 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। दिलवाले का फर्स्ट शो खत्म हो चुका है और बात दें, फिल्म हाउसफुल रही। 60% की स्ट्रांग ओपनिंग के साथ दिलवाले ने एंट्री ली है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो इस वीकेंड फिल्म 'दिलवाले' छाई रहेगी।
वहीं, बाजीराव मस्तानी की ओपनिंग थोड़ी ठंडी रही है। फिल्म ने 30% ओपनिंग के साथ शुरूआत की है। लेकिन खास बात यह है कि दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। शो हाउसफुल भले ही न हो, लेकिन थियेटर से निकलते दर्शकों के मुंह से आप फिल्म की तारीफ ही सुनेंगे।
10 REASONS: क्यों देंखे शाहरूख खान- काजोल की 'दिलवाले'!
कलेक्शन की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि दिलवाले फर्स्ट डे 20-22 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी। जबकि बाजीराव मस्तानी 15-16 करोड़ तक में रूक सकती है। लेकिन यह कहना यहां जरूरी है कि कमाई के मामले में बाजीराव मस्तानी लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है क्योंकि फिल्म को word of mouth अच्छी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications















