BOX OFFICE: रिलीज से पहले और बाद.. 'दिलवाले; vs 'बाजीराव मस्तानी'
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 'दिलवाले' vs 'बाजीराव मस्तानी' का खुमार ही छाया रहा। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अपनी पकड़ बनाई हुई है। दिलवाले ने जहां पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की, वहीं बाजीराव मस्तानी ने 12.8 करोड़ का कलेक्शन किया।
दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को 2015 के कुछ शानदार पल दिए हैं। एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री को इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि एक ही दिन रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस को नुकसान को उठाना पड़ा है। लेकिन फिलहाल 8 जनवरी तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली। जिसका फायदा इन दो फिल्मों को मिलेगा।
REVIEW: रोहित शेट्टी की 'दिलवाले'.. धमाकेदार बॉलीवुड मसाला फिल्म
रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग मिलाकर 45 करोड़ तक जाएगी। लेकिन ऐसा हो न पाया। बहरहाल, हम यहां रिलीज से पहले और रिलीज के बाद दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं।
यहां जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













