BOX OFFICE: बजरंगी भाईजान, पीके हुई पीछे.. बाहुबली है नंबर 1..
[बॉक्स ऑफिस] आखिरकार आमिर खान की 'पीके' को अपने नंबर 1 के सिंहासन से उतरना ही पड़ा। पिछले एक महीने से 'बजरंगी भाईजान' और 'बाहुबली' के बीच चली आ रही रेस में आखिर बाहुबली ने छलांग मारा और सीधा बन गई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
जी हां, एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह बहुचर्चित फिल्म में भारत में 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जबकि आमिर खान की पीके इस रेस में अब काफी पीछे छूट गई है। हालांकि बता दें, ओवरसीज कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो 'पीके' अभी भी नंबर 1 पर काबिज है।
बहरहाल, यहां देखिए भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications



