#PROFIT: 'सुल्तान' समेत इन फिल्मों ने कमाया जमकर मुनाफा.. धमाकेदार कमाई!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने खुद अपनी ही फिल्मों को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान ने महज पांच दिनों में 209 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
''मैंने तुरंत सलमान खान को I Love You मैसेज भेजा था....''
सुल्तान 70 करोड़ के बजट की फिल्म है, जबकि पब्लिसिटी में 20 करोड़ खर्च किये गए हैं। यानि की कुल मिलाकर 90 करोड़। लेकिन फिल्म ने 7 दिनों में ही डबल से ज्यादा कमाई कर ली है। यानि 132 प्रतिशत मुनाफा..
2016 में रिलीज अब तक की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों को देखा जाए तो सुल्तान तीसरे नंबर पर आता है। इस साल सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाई है नीरजा ने.. दूसरे नंबर पर है अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट।
'सुल्तान' रिलीज से पहले ये बात कही होती.. तो सीन कुछ और ही होता!
नीरजा- 260% प्रॉफिट
एयरलिफ्ट- 219.5% प्रॉफिट
सुल्तान- 132% प्रॉफिट (7 दिनों में)
बागी- 100% प्रॉफिट


Click it and Unblock the Notifications



