बॉक्स ऑफिस DAY 6: 'भूत' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'- दोनों फिल्मों का बुरा हाल
पिछले शुक्रवार रिलीज हुए फिल्में 'भूत' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर चुकी है। जहां विकी कौशल स्टारर फिल्म भूत औसत से भी नीचे रही है, वहीं आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान की वीकेंड के बाद धीमी पड़ चुकी है। दोनों ही फिल्मों से उम्मीद से कम कमाई की है और हिट की श्रेणी में शामिल होने से काफी दूर है।
भूत ने 6 दिनों में 22.63 करोड़ की कमाई की है। वहीं, शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिलहाल 42 करोड़ तक पहुंच पाई है। जाहिर है क्लैश की वजह से भी दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है। वहीं, इस हफ्ते तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' भी रिलीज हो रही है। जिसके बाद दोनों फिल्मों की स्क्रीन भी कम हो जाएगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो भूत का लाइफटाइम कलेक्शन 26-27 करोड़ तक जा सकता है। जबकि आयुष्मान की यह फिल्म 50 करोड़ तक पहुंच सकती है और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज की श्रेणी में शामिल होगी।
यहां जानें 2020 में अब तक रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-
'तान्हाजी' के बाद 2020 की अगली ब्लॉकबस्टर- बागी 3 या सूर्यवंशी- BOX OFFICE रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











