BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने पूरे किये 5 दिन- धमाकेदार कमाई जारी
आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन गुज़ार चुकी है और दमदार तरीके से टिकी हुई है। मंगलवाल को फिल्म ने 9.52 करोड़ की कमाई की है। और इसी के साथ फिल्म ने 5 दिनों में 61.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो कि शानदार आंकड़ा है। बता दें, 'बाला' आयुष्मान की लगातार सातवीं बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म है।
बाला ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है। जहां पहले वीकेंड तक फिल्म ने 43.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, सोमवार को 8.26 करोड़ और मंगलवार को 9.52 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अपने पहले हफ्ते में 80 करोड़ तक पहुंच जाएगी। कोई शक नहीं कि छोटे बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म गंजेपन की समस्या और समाज में रूपरंग को लेकर पक्षपात पर बनी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यमी गौतम ने मुख्य किरदार निभाया है। जबकि प्रोड्यूसर हैं दिनेश विजन।
BOX OFFICE: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'हाउसफुल 4'- 200 करोड़ पार


Click it and Unblock the Notifications











