BOX OFFICE: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'हाउसफुल 4'- 200 करोड़ पार
फिल्म हाउसफुल 4 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते गुजार लिये हैं। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ हाउसफुल 4 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। दिवाली के मौके पर रिलीज यह फिल्म हिट हो चुकी है। खास बात है कि 2019 में यह अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। वहीं, लगातार तीसरी फिल्म है जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि अभी अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म दिसंबर में आने वाली है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और साजिद नाडियाडवाला की साझेदारी में 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते में हाउसफुल 4 कुल 141.31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने में सफ़ल रही थी। वही, दूसरे सप्ताहांत में भी 48 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का दबदबा कायम था। वहीं,तीसरे हफ्ते की कमाई के साथ भारत में कुल 201 करोड़ के लगभग की कमाई करने में सफ़ल रही है।
अजय देवगन VS अक्षय कुमार- 2020 में बॉक्स ऑफिस पर होगा इन दो सुपरस्टार्स का तलहका


Click it and Unblock the Notifications











