तान्हाजी और छपाक के बीच दमदार टिकी है अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़'- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
2019 की अंतिम फिल्म गुड न्यूज रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने अब तक 181.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तान्हाजी और छपाक जैसी बड़ी फिल्मों के रिलीज के बावजूद गुड न्यूज़ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फैमिली फिल्म है, लिहाजा दर्शकों ने इसे छुट्टियों में बढ़ चढ़ कर देखा है। फिल्म ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो तान्हाजी और छपाक की रिलीज के बावजूद गुड न्यूज़ के पास फिलहाल अच्छी खासी स्क्रीन है। कोई शक नहीं कि तीसरे वीकेंड पर फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी। हालांकि अजय देवगन की तानाजी को बहुत तारीफ मिल रही है.. जिसका प्रभाव गुड न्यूज़ पर दिखेगा और फिल्म की कमाई अचानक ही रूक सकती है।
BOX OFFICE: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने की बंपर शुरुआत- जानें ओपनिंग कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications