BOX OFFICE: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने की बंपर शुरुआत- जानें ओपनिंग कलेक्शन

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म तान्हाजी खूब तारीफें बटोर रही है। अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर स्टारर यह फिल्म इतिहास पर बनी है, जहां मुगल और मराठों के बीच जंग दिखाई गई है। फिल्म पर जहां समीक्षकों ने पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है, वहीं आम पब्लिक भी फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है।

फिल्म ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग दी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा तेजी से ऊपर चढ़ सकता है क्योंकि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस पसंद कर रही है।

Tanhaji The Unsung Warrior

तान्हाजी पहले वीकेंड तक 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी के पार कर सकती है। वहीं, पहले हफ्ते में 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। दीपिका पादुकोण की छपाक से क्लैश होने की वजह से फिल्म की कमाई थोड़ी प्रभावित हुई है।तान्हाजी भारत में 3880 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 660 स्क्रीन पर। फिल्म 3डी फॉर्मेट में रिलीज की गई है।

यहां जानें अजय देवगन की टॉप ओपनिंग देने वाली फिल्में-

BOX OFFICE: यहां जानें अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्में

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X