BOX OFFICE: अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्में!
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉस मिल रहा है। समीक्षकों ने फिल्म की बेजोड़ तारीफ की है। कोई शक नहीं कि यह अजय देवगन की हिट फिल्मों में शामिल होगी। अब तक अजय देवगन की 10 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि अब तक उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है गोलमाल अगेन, 200 करोड़ क्लब में अजय देवगन की एकलौती फिल्म।
अजय देवगन की टॉप 10 फिल्मों को देंखे को लोगों ने ज्यादातर इन्हें कॉमेडी या एक्शन फिल्मों में ही पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि तान्हाजी का सफर कैसा रहेगा। फिलहाल फिल्म से ट्रेड पंडितो को काफी उम्मीदें हैं।
बहरहाल, यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

गोलमाल अगेन
2017 में रिलीज इस फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही.. यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

टोटल धमाल
2019 में आई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म हिट रही।

सिंघम रिटर्न्स
141 करोड़ के साथ यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लेकिन यह अजय की सबसे बड़ी ओपनर है।

गोलमाल 3
रोहित शेट्टी- अजय देवगन की गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

सन ऑफ सरदार
105.53 करोड़ के साथ अजय देवगन- सोनाक्षी सिन्हा की सन ऑफ सरदार भी सुपरहिट फिल्म रही थी।

दे दे प्यार दे
2019 में ही रिलीज अजय देवगन- तब- रकुल प्रीत की यह रोमांटिक- कॉमेडी लोगों को पसंद आई थी। फिल्म ने 102.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बोल बच्चन
रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे।

रेड
2018 में आई अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की इस फिल्म ने 101.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही।

शिवाय
अजय देवगन की इस फिल्म ने 100.35 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म ऐवरेज रही थी.. क्योंकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा था।

सिंघम
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।
तान्हाजी फिल्म रिव्यू- जबरदस्त एक्शन और बेहतरीन अभिनय से सजी तान्हाजी के शौर्य की कहानी


Click it and Unblock the Notifications











