BOX OFFICE: "गुड न्यूज़" के 10 दिन पूरे- जबरदस्त कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट
अक्षय कुमार- करीना कपूर स्टारर फिल्म गुड न्यूज ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुज़ार लिये हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कमाई की है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। रविवार को 14.40 करोड़ के कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 162.10 करोड़ हो चुका है। अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फैमिली फिल्म है, लिहाजा न्यू ईयर पर लोंगो ने इसे बढ़ चढ़कर देखा है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 200 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। गुड न्यूज़ के पास फिलहाल कमाने के लिए और चार दिनों का समय है। 10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक रिलीज होने वाली है। लिहाजा, तक तक गुड न्यूज़ सिनेमाघरों पर कायम रहेगी।
JNU Attack: कैंपस में हुई हिंसा पर भड़के अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर समेत बॉलीवुड कलाकार


Click it and Unblock the Notifications











