JNU Attack: कैंपस में हुई हिंसा पर भड़के अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर समेत बॉलीवुड कलाकार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार की रात हुए हिंसा से सभी घोर निंदा कर रहे हैं। कैंपस में लाठी-डंडों से लैस करीब 50 नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों व शिक्षकों पर हमला कर दिया। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू से लेकर अनुराग कश्यप, शबाना आज़मी सभी कलाकारों ने गुस्सा जाहिर किया है। कुछ ने सरकार को कोसा है, तो कुछ ने दिल्ली पुलिस पर सवाल दागा है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हमले के तुरंत बाद एक वीडियो भी शेयर किया था, जहां एबीवीपी पर आरोप लगाया और लोगों से जेएनयू पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाने की अपील की। स्वरा ने एक और ट्वीट में बताया कि उनकी मां ने उन्हें एसएमएस पर बताया है कि जेएनयू के नॉर्थ गेट के बाहर लोग 'देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को' नारे लगा रहे हैं।
यहां जानें बॉलीवुड कलाकारों की प्रतिक्रिया-


Click it and Unblock the Notifications











