BOX OFFICE: अजय देवगन की तान्हाजी बनी 2020 की एकलौती ब्लॉकबस्टर- बाकी सभी फिल्में फ्लॉप
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी जमकर कमाई कर रही है। ताजा रिलीज फिल्मों की वजह से कलेक्शन धीमी हुई है, लेकिन रुकी नहीं है। अपने 35वें दिन पर 68 लाख की कमाई के साथ तान्हाजी अब तक 269.93 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और ब्लॉकबस्टर है।
खास बात है कि तान्हाजी फिलहाल साल 2020 की पहली और एकमात्र बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस साल रिलीज बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। कुछ किसी तरह धीरे धीरे आगे बढ़ रही है, जैसे कि मलंग.. जबकि कुछ रिलीज के साथ ही दम तोड़ चुकी है।

देखा जाए तो 2020 में रिलीज बाकी सभी फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर अजय देवगन की तान्हाजी अकेले कमा चुकी है। वहीं, इस हफ्ते रिलीज कार्तिक आर्यन- सारा अली खान की 'लव आज कल' को भी निगेटिव प्रतिक्रिया ही मिल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परर्फोम करती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस सिर्फ तान्हाजी के भरोसे ही टिकी हुई है।
यहां जानें 2020 में अब तक रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-
लव आज कल फिल्म रिव्यू: इम्तियाज अली, अब आप हमें तंग करने लगे हो


Click it and Unblock the Notifications