'तान्हाजी' DAY 5: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का तहलका जारी- 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर फिल्म 'तान्हाजी' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म कई शहरों में अभी भी हाउसफुल जा रही है, खासकर महाराष्ट्र में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांच दिनों में फिल्म 90.96 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने 15.28 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। तान्हाजी इतिहास पर बनी है, जहां मुगल और मराठों के बीच जंग दिखाई गई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस पसंद कर रही है।

तान्हाजी भारत में 3880 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 660 स्क्रीन पर। फिल्म 3डी फॉर्मेट में रिलीज की गई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बुधवार को भी फिल्म शानदार कलेक्शन करेगी क्योंकि देश के कई शहरों में मकर संक्राति की छुट्टियां हैं। फिल्म बुधवार की कमाई के साथ 100 करोड़ पार कर जाएगी।
बॉलीवुड में ऋतिक रोशन के 20 साल- ब्लॉकबस्टर डेब्यू से 2019 की सबसे बड़ी फिल्म 'वॉर' तक


Click it and Unblock the Notifications