बॉलीवुड में ऋतिक रोशन के 20 साल- ब्लॉकबस्टर डेब्यू से 2019 की सबसे बड़ी फिल्म 'वॉर' तक
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में डेब्यू किये 20 साल गुज़र चुके हैं। जी हां, वक्त कितनी जल्दी गुज़रता है, इसका अंदाजा इसी से लगता है। साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बतौर हीरो डेब्यू करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं और कोई शक नहीं कि इन 20 सालों में ऋतिक ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कायम किये हैं।
पहली फिल्म से ही सुपरस्टार का तमगा लेने वाले ऋतिक ने 'कहो ना प्यार है' से शानदार डेब्यू करने के साथ एक यादगार परफॉर्मेंस दी थी। बॉलीवुड में खान तिकड़ी के बाद ऋतिक रोशन पहले सुपरस्टार बने। वहीं, कोई मिल गया, जोधा अकबर, गुजारिश, लक्ष्य जैसे किरदारों से ऋतिक ने खूब सराहना पाई।

वहीं, काबिल और सुपर 30 जैसी फिल्मों के साथ ऋतिक एक बार फिर चर्चा में हैं। ऋतिक कभी भी एक शैली से बंध कर नहीं रहे हैं। ऋतिक ने हमें कृष के रूप में हमारा सुपरहीरो भी दिया है। वहीं वॉर जैसे बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर भी। ऋतिक आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जिनके साथ सभी निर्माता- निर्देशक काम करना चाहते हैं।
20 साल: शाहरुख खान ने इस फिल्म से किया इंकार- और बॉलीवुड को मिला अगला ब्लॉकबस्टर सुपरस्टार


Click it and Unblock the Notifications