BOX OFFICE: बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों में शामिल अजय देवगन की 'तान्हाजी'- जानें रिपोर्ट
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने सिनेमाघरों में सात हफ्तों से भी ऊपर राज किया है। बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसी के साथ फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। कबीर सिंह के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ तान्हाजी बॉलीवुड की 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। कबीर सिंह ने 278.24 करोड़ किया था। यह टॉप 10 में शामिल हो चुकी है। साथ ही यह 2020 की एकलौती ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।देखा जाए तो 2020 में रिलीज बाकी सभी फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर अजय देवगन की तान्हाजी अकेले कमा चुकी है।

खास बात है कि बॉलीवुड में अब तक 10 फिल्मों ने ही 280 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.. और तान्हाजी अब इसमें शामिल हो चुकी है। टॉप 10 में यह अजय देवगन की पहली फिल्म है। जबकि आमिर खान की तीन फिल्में और सलमान खान की तीन फिल्में इस लिस्ट में शामिल है।
यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार सनी देओल, एक्शन- थ्रिलर फिल्म में हुए फाइनल, जानें DETAILS


Click it and Unblock the Notifications