धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार सनी देओल, एक्शन- थ्रिलर फिल्म में हुए फाइनल, जानें DETAILS
बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके सनी देओल भले ही बैक टू बैक फिल्में नहीं कर रहे हैं। लेकिन साल दो साल में फैंस के सामने आते रहते हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, सनी एक बार फिर कमबैक करने को तैयार हैं। सनी फैंस के लिए जबरदस्त खबर है कि एक्टर एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म में फाइनल हो चुके हैं, जिसका निर्देशन हानु राघवापुड़ी करेंगे। वहीं, फिल्म को अनुज शर्मा प्रोड्यूस करेंगें। इस प्रोजेक्ट पर अगले महीने से काम शुरु होगी।
इस फिल्म पर बात करते हुए सनी देओल ने बताया है कि यह किसी फिल्म की रीमेक नहीं होगी, बल्कि ओरिजनल कहानी है। उन्होंने कहा- 'फिल्म की कहानी एक्शन, संस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। यह किरदार मेरे अब तक के करियर का सबसे अलग किरदार होगा।'

बतौर निर्देशक यह हानु राघवापुड़ी की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म होगी। इस फिल्म पर निर्देशक ने कहा, 'मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका है। सनी देओल को फिल्म स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वो भी बहुत उत्साहित हैं। सनी सर के लुक पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी हैं।'


Click it and Unblock the Notifications