"तान्हाजी" DAY 15 बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
इतिहास पर बनी अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल की फिल्म तान्हाजी ने अपने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। खास बात है कि 200 करोड़ क्लब में यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ की कमाई की थी। इस वीकेंड की कमाई के साथ तान्हाजी गोलमाल अगेन को पीछे कर अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन जाएगी। बता दें, अपने तीसरे हफ्ते में भी तान्हाजी के पास 2000 के लगभग की स्क्रीन है।

शुक्रवार को 5.38 करोड़ की कमाई के साथ अब तक फिल्म का कलेक्शन 202.83 करोड़ हो चुका है। वहीं, अब तक जबकि फिल्म का महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दिया गया है, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 240 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। अकेले मुंबई में ही फिल्म ने 100 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
बहरहाल, यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों का हिसाब किताब-
BOX OFFICE: 2020 की दूसरी बड़ी ओपनर बनी वरुण- श्रद्धा की 'स्ट्रीट डांसर 3डी', जानें कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications