Box Office: अजय देवगन का तहलका- तान्हाजी ने शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म को किया पीछे
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी अपने तीसरे हफ्ते में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 228.96 करोड़ तक पहुंच चुका है। पंगा और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद तान्हाजी ने 18वें दिन 4.03 करोड़ की कमाई की है। और इसी के साथ अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे कर दिया है, जो कि शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म है।
मंगलवार को तान्हाजी बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की किक (232 करोड़) को पीछे कर सकती है, जबकि इस वीकेंड तक रणवीर सिंह की सिंबा (240 करोड़) से भी आगे निकल सकती है।

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म तान्हाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी साबित हो चुकी है। इससे पहले अजय की सबसे बड़ी फिल्म थी गोलमाल अगेन, जिसने 205 करोड़ का बिजनेस किया था। तान्हाजी उसे पार कर आगे बढ़ चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सितारों की सबसे बड़ी फिल्में-
सुपरहिट '"तान्हाजी" के बाद, अजय देवगन ने अगली फिल्म का पोस्टर किया जारी- "मैदान"


Click it and Unblock the Notifications











