बाहुबली से टक्कर का तो नहीं पता लेकिन मेरी फिल्म और बाहुबली, दोनों अच्छी हैं!
आंमिर खान ने पहली बार दंगल और बाहुबली 2 की तगड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर पर बात करते हुए कहा कि दोनों फिल्मों की तुलना करना फिज़ूल की बात है। दोनों ही फिल्मों में तुलना करने जैसा कुछ भी नहीं है।
2016 में आमिर खान की दंगल के साथ बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस का सफर शानदार तरीके से खत्म हुआ था। फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा फिल्म का कंटेंट बहुत ही तगड़ा था। इसलिए 75 करोड़ की फिल्म ने शानदार 380 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद 2017 में तगड़े कंटेंट के साथ आई बाहुबली 2 जिसने 121 करोड़ की ओपनिंग करते हुए सबका मुंह बंद कर दिया और बॉलीवुड को लगा ज़ोर का झटका।

इसके बाद दंगल चीन में वापस रिलीज़ हुई और दोनों ही फिल्मों में कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने लगी। आमिर खान से जब पूछा गया कि क्या दंगल बाहुबली को पछाड़ पाएगी तो आमिर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है।
लेकिन मुझे नहीं लगता कि बाहबुली 2 और दंगल में कोई तुलना की जानी चाहिए। दोनों ही फिल्में अपनी अपनी तरह से शानदार हैं, दोनों ही भारत की फिल्में हैं और दोनों पर ही गर्व करना चाहिए।
आमिर ने ये भी बताया कि अभी तक उन्होंने बाहुबली 2 देखी नहीं है लेकिन उन्होंने सुना है कि फिल्म बहुत ही सफल है और हर कोई फिल्म की केवल तारीफ कर रहा है। शायद आमिर ने बाहुबली के ये NEGATIVE REVIEW नहीं पढ़े।
आमिर ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि बाहुबली इतनी सफल फिल्म बनी है और भारतीय होने के नाते मुझे फिल्म पर गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications