#PictureKhatam: बाहुबली के पहले शो के बाद अंडे, टमाटर...गालियों की बौछार!
बाहुबली का पहला शो खत्म हो चुका है और ज़्यादातर फैन्स फिल्म से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अंड, टमाटर और गालियों की बौछार भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैन्स फिल्म को अच्छा भी कह रहे हैं पर!
बाहुबली 2 का पहला शो खत्म हो गया औऱ वही हुआ जिसकी झलक हमने आपको दे दी थी - इसलिए टूटा फैन्स का दिल! और फिल्म से निकलते ही वही हुआ जिसका डर था। ज़्यादातर फैन्स को बाहुबली 2 पसंद नहीं आई।
और थिटेटर से बाहर निकलते ही फैन्स का गुस्सा ट्विटर पर जमकर बरसा है। राजामौली से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक सबको फैन्स ने जमकर लताड़ा है। कुछ फैन्स का मानना है कि फिल्म को लेकर इतना हाईप बना दिया गया कि सब बेवकूफ बन गए।

फैन्स ने ट्विटर पर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा कि पिछले कुछ सालों में सबसे गंदा वीएफएक्स और सबसे गंदा एनिमेशन अगर किसी फिल्म में देखा है तो वो बाहुबली 2 थी।
फैन्स का मानना है कि फिल्म ज़रूरत से ज़्यादा लंबी है जो कि फिल्म को बोरिंग बनाती है। कुछ फैन्स ने तो सीधे सीधे यह तक कह डाला है कि फिल्म कायदे से एक ही पार्ट के लायक थी औऱ उसी में खत्म की जाती है।
फिल्म देखते ही लोगों का जमकर गुस्सा निकला जो उन्होंने ट्विटर पर गालियां दे देकर निकाला है -


Click it and Unblock the Notifications