2016 BoxOffice: 6 महीने में कौन बिका और कौन टिका, पढ़िए रिपोर्ट

6 महीने बीत चुके हैं और अभी तक बॉलीवुड अपनी पहली ब्लॉकबस्टर का इंतज़ार कर रही है। हालांकि कुछ फिल्मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कुछ ने उस हिसाब से कमाई नहीं की, जैसा कि उनसे सोचा गया था।

इस बार का सबसे बड़ा झटका मिला शाहरूख खान स्टारर फैन से। फिल्म बेहतरीन थी, कहानी उम्दा थी लेकिन फिर भी दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया।

box office report

वहीं दूसरा चौंकाने वाला काम किया सोनम कपूर और उनकी फिल्म नीरजा ने। किसी को नहीं लगा था कि फिल्म इस साल की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनेगी।

हाउसफुल 3 100 करोड़ क्लब के लिए बनाई गई फिल्म ही थी और उसने वो काम किया। वहीं अक्षय कुमार इस छमाही के स्टार बनकर उभरे दो 100 करोड़ की फिल्म के साथ। कुछ छोटी फिल्मों ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया।
[#BoxOffice: सुलतान और सलमान...मिलकर तोड़ेगे 6 बॉलीवुड रिकॉर्ड]

इसके अलावा एक फिल्म थी जिसने सबकी नाक में दम कर दिया और वो थी द जंगल बुक। फिल्म ने भारत में करीब 180 करोड़ की कमाई की और फैन को इसका काफी नुकसान हुआ।

वहीं उड़ता पंजाब कंट्रोवर्सी के बावजूद कमाई नहीं कर पाई, हालांकि फिल्म फिलहाल प्लस में चल रही है। टाइगर और श्रद्‍धा कपूर की बागी का हिट होना ज्यादा चौंकाने वाला नहीं रहा। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके थे और एक्शन के दीवाने दर्शकों को टाइगर के फैन हैं।
[क्यों अक्षय बचाते हैं बॉक्स ऑफिस की इज़्जत]

हालांकि इस साल का सबसे प्यारा सरप्राइज़ रहा कपूर एंड सन्स। फिल्म इतनी बेहतरीन थी कि आपको कोई मीन मेख निकालने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी। अब देखना है कि 6 जुलाई से सुलतान बॉक्स ऑफिस का रूख किधर लेकर जाती है।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]

पढ़िए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली टॉप टेन -

1. एयरलिफ्ट - 127.80 करोड़

2. हाउसफुल 3 - 107.70 करोड़

3. फैन - 85 करोड़

4. बागी - 76 करोड़

5. नीरजा - 75.61 करोड़

6. कपूर एंड संस - 73.03 करोड़

7. उड़ता पंजाब - 56.15 करोड़

8. की एंड का - 51.62 करोड़

9. वज़ीर - 42 करोड़

10. घायल वन्स अगेन - 40 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X