BOX OFFICE: शाहरूख की तिकड़ी के सामने टिकेंगे सलमान - आमिर?
[बॉक्स ऑफिस] 2016 आ चुका है और पिछले साल के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट हम आपको दे चुके हैं। पिछला साल बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास अच्छा साल नहीं रहा। बजरंगी भाईजान साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को चूना ही लगाया जानिए कैसे।
लेकिन पिछले साल सुपरस्टार्स लीक से हटकर दिखे और बॉक्स ऑफिस सूना रह गया। लेकिन घबराइए मत जनाब इस साल ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि इस साल धमाकेदार फिल्मों की पूरी कतार लगी हुई हैं।
[2016 बॉक्स ऑफिस - हर महीने एक ब्लॉकबस्टर]
फिल्में इतनी है कि बॉक्स ऑफिस भी कलेक्शन की गिनती करते थक जाएगा। लेकिन 2016 का बॉक्स ऑफिस कुछ मायनों में काफी खास है और वो है तीनों खान का सबसे बड़ा घमासान।
इस साल आमिर, सलमान और शाहरूख कुछ बिल्कुल अलग लेकर आ रहे हैं और इसलिए कहना मुश्किल हो रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी किसकी होगी। इस बार वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर तीन शाहरूख दिखने वाले हैं क्योंकि फैन में हैं उनका डबल रोल।
जानिए किसका कौन सा पैंतरा बॉक्स ऑफिस पर टिकेगा या बिकेगा -


Click it and Unblock the Notifications















