निरहुआ ने कहा- 'भोजपुरी में पति अगर पत्नी के ब्लाउज का हुक लगा दे तो बवाल, बॉलीवुड में तो सीधे...'

Nirahua

Nirahua On Bhojpuri Song: जब भी भोजपुरी गानों की बात होती है तो अक्सर लोगों का कहना होता है कि उन गानों काफी अश्लीलता भरी होती है। भोजपुरी गाने कई बार ट्रेंड में रहते हैं, कभी अपने अजीबोगरीब लिरिक्स के कारण तो कभी अपने अजब-गजब डांस की वजह से। लेकिन ऐसा भोजपुरी गानों में क्यों होता है इस बात की सफाई दी है फेमस भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने।

'भोजपुरी को बदनाम करने की कोशिश'

दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो आप की अदालत में बैठे नजर आ रहे हैं और रजत शर्मा उनसे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। रजत शर्मा ने निरहुआ से पूछा- 'आपकी फिल्में देखते हैं तो क्या सुनाई देता है- सइयां, गोरी, खटिया, चोली, ब्लाउज'। इस पर निरहुआ जवाब देते हुए कहते हैं- 'ये सबसे सही जगह है, ये वो मंच है, जहां मैं ये बात बता सकता हूं... पूरी दुनिया को बता सकता हूं। ये बहुत बड़ी साजिश है, भोजपुरी को बदनाम करने की और इसके पीछे कारण है।'

यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore ने इब्राहिम की फ्लॉप फिल्म को लेकर कहा- 'मेरा पोता तो हैंडसम लग रहा था, फिल्म ही खराब थी'

'पत्नी के ब्लाउज का हुक पति नहीं लगाएगा तो कौन लगाएगा?'

निरहुआ ने आगे कहा- 'हमने गाने में सिर्फ इतना दिखाया कि हमारी पत्नी है और वो तैयार हो रही है जाने के लिए। वो कह रही है कि मेरा हाथ नहीं पहुंच पा रहा है, आप मेरी चोली के हुक लगा दो। उसका हाथ नहीं पहुंच रहा है तो उसकी मदद उसका पति नहीं करेगा तो और कौन करेगा।'

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने एक बार फिर किया खुद का गुणगान, इस बार तो तमन्ना भाटिया पर साधा निशाना

'बॉलीवुड के अश्लील गानों का क्या?'

निरहुआ ने आगे बॉलीवुड गाने का एग्जांपल देते हुए कहा- 'हमारे इस लगाय देहो चोलिया के हुक राजा जी को बताते हैं कि ये अश्लील है और वो जब पूछते हैं कि चोली के पीछे क्या है... चुनरी के नीचे क्या है... उसका क्या?'

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya का होने वाला है तलाक? एक्टर ने कहा- अगर ज्यादा दिन चला तो...

Read more about: nirahua
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X