Video: रागिनी एमएमएस-2 के 'बेबी डॉल मैं सोने दी...' का भोजपुरी वर्जन
सनी लियोन पर फिल्माया गाना 'बेबी डॉल' साल 2014 के सबसे पॉपुलर गानों में से एक था। 'रागिनी एमएस 2' के इस धमाकेदार गाने को आवाज दी थी कनिका कपूर ने। बहरहाल, बेबी डॉल को तो आपने न जाने कितनी ही बार गुनगुनाया होगा, लेकिन इस गाने के भोजपुरी वर्जन को शायद आपने मिस कर दिया।
अब आप ही सोचिए, एक तो सनी लियोन और ऊपर से भोजपुरी..यानि की सोने पे सुहागा। जी हां, इस गाने के भोजपुरी वर्जन को सुनकर आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे। हालांकि, सनी लियोन को भोजपुरी शब्दों पर ठुमकते देखना काफी हास्यापद दिखता है। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि इस गाने को सुनकर आप ओरिजनल 'बेबी डॉल' भूल जाएंगे।
रागिनी एमएमएस 2 के इस गाने को ओरिजनल गाया है कनिका कपूर ने। लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन में आप खुशबु जैन और साकेत की आवाज सुनेंगे। जबकि इसके लिरिक्स यानि की शब्दों को छेड़ा है श्रीकांत मिश्रा ने।
तो फिर, देर किस बात की..नीचे देंखे वीडियो में बेबी डॉल का भोजपुरी वर्जन-


Click it and Unblock the Notifications













