Video: दबंग के 'तेरे मस्त मस्त दो नैन...' का भोजपुरी वर्जन
[म्यूजिक] साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' अपने एक्शन के साथ साथ अपने गानों की वजह से भी काफी पॉपुलर हुई थी। उन्हीं गानों में से एक 'तेरे मस्त मस्त दो नैन..' दर्शकों के दिमाग इस कदम बैठी कि आज भी लोग उसे गुनगुनाते नजर आते हैं। वैसे तो आपने कई बार यह गाना सुना होगा, लेकिन शायद इसके भोजपुरी वर्जन को आपने मिस कर दिया है।
बहरहाल, आप यहां इस लोकप्रिय गाने का भोजपुरी वर्जन सुन सकते हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया यह गाना काफी खूबसूरत है। हालांकि सलमान खान को भोजपुरी शब्दों पर डांस करते देख आपको हंसी जरूर आएगी। लेकिन इंटरटेनमेंट की 100 प्रतिशत गॉरंटी है। अगर आप ओरिलजनल 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' के फैन हैं, तो आप इसके भोजपुरी को भी जरूर एन्जॉय करेंगे।
दबंग के इस गाने को ओरिजनल गाया है राहत फतेह अली खान और श्रेया घोषाल ने। लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन में आप आवाज सुनेंगे रवि चौधरी और खुशबु जैन की। जबकि इसके लिरिक्स यानि की शब्दों को छेड़ा है बिपिन बहार ने।
तो फिर, देर किस बात की..नीचे देखें वीडियो में 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' का भोजपुरी वर्जन-


Click it and Unblock the Notifications














