Bhojpuri Song: निरहुआ ने एक ही गाने में किया दो-दो एक्ट्रेस के साथ भर-भर कर रोमांस, किसिंग सीन हो गया वायरल!

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। इन कलाकारों में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और कई दूसरे नाम शामिल हैं, जिनकी फिल्में और गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं।
निरहुआ के पुराने गाने की चर्चा
इन दिनों निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने का नाम है 'झुमका झुलनिया दीहा', जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में निरहुआ दो हसीनाओं काजल और आम्रपाली के बीच फंसे नजर आते हैं और गाने में जबरदस्त रोमांस और मस्ती देखने को मिलती है।
एक ही लड़के पर दो लड़कियां फिदा
गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक ही लड़के को दो लड़कियां चाहती हैं, जिससे एक मजेदार लव ट्रायंगल बनता है। वीडियो की शूटिंग काफी रंगीन और जोश भरी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- दो शादी करने के बाद भी नहीं मान रहे पवन सिंह? अब 24 साल की लड़की पर फिसला दिल!
गाने के बारे में
इस गाने को मशहूर भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है और इसके बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने। गाने का डायरेक्शन किया है राजेश-रजनीश की जोड़ी ने और इसे यूट्यूब चैनल Worldwide Records Bhojpuri पर अपलोड किया गया है।
निरहुआ किसिंग सीन वायरल
हालांकि, ये गाना आठ साल पुराना है लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी अब भी लगातार बढ़ रही है। आठ साल में इस गाने को 12 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। ये गाना इस वजह से भी पॉपुलर हुआ था क्योंकि इसी गाने में निरहुआ दोनों एक्ट्रेस को लिप किस करते हुए नजर आए थे।
फिल्म के बारे में
गाना भोजपुरी फिल्म 'आशिक आवारा' से लिया गया है, जिसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे और रणजीत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में निरहुआ डबल रोल में दिखाई दिए थे और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications