..................... Bhojpuri Video Pawan Singh Sparks Buzz Again: Rumored Romance with 24-Year-Old After Two Marriages - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: दो शादी करने के बाद भी नहीं मान रहे पवन सिंह? अब 24 साल की लड़की पर फिसला दिल!

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी कमाल की फिल्में और गानों की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पवन सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है।

मोनिका को दिल दे बैठे हैं पवन सिंह?

पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की हैं लेकिन पिछले काफी दिनों से वो एक यंग लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। उन्हें आए दिन कई इवेंट में मोनिका मिश्रा नाम की लड़की के साथ स्पॉट किया जा रहा है। यहां तक कि एक इवेंट में तो उन्होंने मोनिका के कंधे पर हाथ रखकर यह तक कह दिया था कि 'भगवान ने अगर मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बनाया होता तो वो कुछ ट्राई करते।'

लोगों ने पवन सिंह को किया ट्रोल

पवन सिंह के इस कमेंट के बाद तो लोगों के व्यूज की बाढ़ ही आ गई। कई लोगों ने माना कि भोजपुरी सिनेमा के इस वरिष्ठ कलाकार को नई और उभरती हुई स्टार के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। कई लोगों ने इसे पवन सिंह का अनुचित व्यवहार तक बता दिया।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह से किसी के साथ बर्ताव किया हो। वो अक्सर मंच पर नई एक्ट्रेसेस के फ्लर्ट करते नजर आए हैं। इस तरह के बर्ताव के कारण उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।

कौन है मोनिका मिश्रा?

आपको बता दें मोनिका मिश्रा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मोनिका मिश्रा इस वक्त 24 साल की हैं और उत्तराखंड के हरिद्वार में रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोनिका मिश्रा पवन सिंह से पूरे 15 साल छोटी हैं।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X