सलमान खान को पांच साल की सज़ा, भेजे जाएंगे आर्थर रोड जेल
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान के हिट एंड रन केस पर सज़ा के ऐलान के बाद सलमान खान को थलोजा या थाणे जेल भेजा जा सकता है। लेकिन पांच साल की सज़ा के एलान के बाद सलमान को आर्थर रोड जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सलमान खान के खिलाफ सारे आरोपों को जज ने सही माना है और सलमान खान से पूछा गया कि आप पर 10 साल की सज़ा बनती है। वहीं सलमान खान ने आज भी यही कहा कि मैं गाड़ी नहीं चला रहा था।
एक प्रतिष्ठित अखबार को नाम ना छापने की शर्त पर एक आधिकारिक सूत्र ने जानकारी दी है कि सज़ा के ऐलान के बाद सलमान खान को ठाणे या फिर थलोजा जेल ले जाया जा सकता है। ये फैसला जेल डीआईजी लेंगे कि उन्हें कहां रखा जाएगा।
#HitAndRun से एक दिन पहले ऐश्वर्या ने मीडिया में खोले थे राज़!
ये भी बताया गया कि इसमें कोई दो राय सलमान खान को एक आम कैदी की तरह ही रखा जाएगा। पर चूंकि ये एक हाई प्रोफाईल मामला है और वो एक हाई प्रोफाइल शख्सियत हैं इसलिए जेल में भी सुरक्षा के इंतज़ाम किए जाएंगे। बल्कि सुरक्षा तैनात करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। मामले पर हर अपडेट पढ़िए यहां---> #hitAndRun #SalmanVerdict
जानिए किन कारणों से सलमान खान हैं GOOD वाले 'BAD BOY'


Click it and Unblock the Notifications

