#HitAndRun- सल्लू मियां पर करोड़ों का दांव, फिर भी बॉलीवुड RELAX

[गपशप] सलमान खान के 13 साल पुराने हिट एंड रन केस के मामले पर कोर्ट ने सलमान पर लगे सभी आरोपों को सही बताया है। बता दें, सलमान को इस केस में कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है। बहरहाल, यदि ऐसा होता है तो सलमान के साथ साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह काफी नुकसानदायक होगा।

salman khan

गौरतलब है कि ऐसी खबर है कि फिल्म उद्योग ने सलमान खान पर 200 करोड़ लगा रखे हैं, ऐसे में अगर सलमान खान को सजा होती है तो वो पैसे डूब जायेंगे। लेकिन फिर भी ऐसी क्या बात है, जिस वजह से फिल्म इंडस्ट्री इतनी रिलैक्स है।

इस बारे में बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट आमोद मेहरा ने मीडिया से कहा कि यदि सलमान इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो भी फिल्म इंडस्ट्री को कोई डर नहीं, क्योंकि सलमान को जेल जाने में अभी काफी समय लगेगा।

सलमान खान की जेल यात्रा से इनकी बजेगी बैंड

उन्होंने कहा, इसका श्रेय भारत के कानून को जाता है। यहां किसी भी फ़ैसले से पहले ही उसके खिलाफ अपील का प्रबंध कर लिया जाता है। सलमान अब मामले में हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। इसके बाद वह अदालत अपनी कार्यवाही शुरू करेगी, जिसमें यकीनन समय लगेगा। इतनी जल्दी कोई जेल नहीं जाता।

आमोद मेहरा कहते हैं, 'सलमान ख़ान के केस का यह मामला सेशंस कोर्ट से हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक जाने में शायद 10 से 20 साल लग जाएंगे। तब तक सलमान 70 साल के हो जाएंगे। फिर कैसा नकसान....'

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X