तो अमिताभ ने काली-थुलथल रेखा को कामुक बना दिया!
मुंबई। दक्षिण भारत के सुपरस्टार जेमनी गणेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्पा पल्लवी के बेटी भानु रेखा जिसे पूरी दुनिया रेखा के नाम से जानती है आज उनका जन्मदिन है।
रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। अपने डीएनए में प्यार होने का दावा करने वाली रेखा को 14 साल की उम्र में ही हिंदी फिल्म सावन भादो में लीड रोल मिल गया था। फिल्म तो चली मगर रेखा नहीं चल सकीं। चलती भी कैसे क्योंकि एक मोटी और काली एक्ट्रेस को किसी ने भी नहीं सराहा। हालत तो यह थी कि रेखा को हिंदी तक नहीं आती थी। अगर रेखा पर कोई हिंदी में कमेंट करता तो वह उसका जवाब तक नहीं दे पाती थी।
मगर 6 साल बाद अचानक सबकुछ बदल गया। 6 साल बाद रेखा की मुलाकात एक ऐसे अभिनेता से हुई जिसने भानु रेखा को खुबसूरत रेखा के नाम से परिचित कराया। बस क्या था रेखा बॉलीवुड में इस कदर चमकी कि सबको पीछे छोड़ दिया। कहते हैं जो आस अधुरी रह जाती है वह प्यास बन जाती है। शायद किसी अधुरी आस की प्यास ने रेखा को इस कदर मिस्ट्रियस बना दिया कि वह आज भी पहले बनी हुई हैं।
अमिताभ बच्चन ने ही बदल दी रेखा की जिंदगी
कहते हैं कि जिस अभिनेता ने भानू रेखा को खूबसूरत रेखा में तब्दील कर दिया उसका नाम अमिताभ बच्चन है। अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की दुनिया में जोड़ियों की लिस्ट में काफी चर्चित नाम हैं। इन दोनों ने आखिरी बार यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सिलसिला' में एक साथ काम किया था पर क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'दो अनजाने' में अमिताभ और रेखा ने पहली बार साथ काम किया था।
अमिताभ बच्चन का साथ मिलते ही रेखा का फिल्मी करियर उड़ान भरने लगा मानो अमिताभ उनके लिए किस्मत की लॉटरी टिकट लेकर आए हों। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया था।
अमिताभ के लिए बोल्ड दिखने लगीं थी रेखा
अमिताभ बच्चन पर अपने हुस्न का जादू चलवाने के लिए रेखा ने खुद को पूरी तरह बदल दिया था। बतौर अभिनेत्री पहली हिंदी फिल्म 'सावन भादो' में मोटी सी दिखने वाली रेखा, अमिताभ से प्यार के बाद काफी बोल्ड दिखने लगी थीं।
फिल्म कूली के बाद खत्म हो गई अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी
फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों (अमिताभ बच्चन और रेखा) की सच्ची प्रेम कहानी का अंत हो गया था। आज भी यह बात राज ही है कि फिल्म 'कुली' के दौरान हुई घटना के बाद ऐसा क्या हो गया था जो अमिताभ और रेखा को एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा।
आज भी हर समारोह में सिंदूर लगाकर जाती हैं रेखा
1979 की बात है। मौका था अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का। वैसे तो किसी भी शादी में सबका ध्यान दूल्हा दुल्हन की तरफ ही होता है, लेकिन जैसे ही रेखा वहां पहुंची तो सबकी निगाहें उन पर टिक गई।
इस दौरान रेखा शादीशुदा महिला की तरह अपनी मांग में सिंदूर भरकर आई थी। हर किसी के मन में यह सवाल थी कि रेखा की मांग में सिंदूर किसके नाम का है। सवाल उठने लगे कि क्या रेखा ने अमिताभ से शादी कर ली है। हालांकि रेखा ने इस बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं किया। सिंदूर और रेखा का रहस्य आज भी बना हुआ है। आज भी रेखा हर इवेंट में सिंदूर लगाए हुए नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications












