Must Read: खूबसूरत रेखा के बारे में 20 रोचक बातें
1. रेखा को अपने पापा जेमनी गणेशन से कोई प्यार नहीं था। एक साक्षात्कार में रेखा ने कहा था कि "मेरे लिए 'फादर' शब्द का कोई अर्थ नहीं है। मेरे लिए 'फादर' है का मतलब चर्च का 'फादर' है।"
2.रेखा ने 1966 में तेलुगू फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अभिनय की शुरुआत की थी।
3. रेखा को फिल्मों में आने में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें अभिनय जारी रखना पड़ा।

4.खूबसरत रेखा असल जिंदगी में काफी काली थीं, इसलिए उन्हें सांवला रंग और लड़खड़ाती हिंदी के कारण शुरूआत में मुंबई में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
5.सांवली से गोरी हुई रेखा के बारे में कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सिंगापुर से गोरे होने वाली क्रीम मंगाई थी।
6. लेकिन रेखा की खूबसूरती का कारण कोई क्रीम नहीं बल्कि योगा है।
7.रेखा का नाम लंबे समय तक अभिताभ बच्चन के साथ जुड़ता रहा। दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी काफी लोकप्रिय रही।
8.दोनों ने 'ईमान धरम', 'गंगा की सौगंध', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
9.यश चोपड़ा की 'सिलसिला' अमिताभ और रेखा की एक साथ आखिरी फिल्म थी।
10. रेखा की अभिनेता विनोद मेहरा से भी शादी की खबरें आई थीं।
11. रेखा ने 1990 में दिल्ली के एक व्यवसाई मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मुकेश ने शादी के एक साल बाद 1991 में आत्महत्या कर ली थी।
12.अब रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड में अपने बंगले में अकेली रहती हैं।
13. नृत्य के लिए 1998 में हिंदी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ नर्तक के लिए 'लच्छू महाराज पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। '
14. 'उमराव जान' के लिए 1982 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
15. 1981 में 'खूबसूरत', 1989 में 'खून भरी मांग' के लिए भी उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता था।
16. 2003 में उन्हें 'फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीमेंट पुरस्कार' और 'सैमसंग दिवा पुरस्कार' तथा 2012 में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
17. रेखा को लिखने-पढ़ने का शौक है। वह कविताएं लिखती हैं।
18. रेखा को उनकी कांजीवरम साड़ियों के लिए भी जाना जाता है।
19. उन्हें बागबानी का शौक है। वह ओपरा विनफ्रे की बड़ी प्रशंसक हैं।
20. रेखा शाकाहारी हैं। उनके आहार में अधिकतर सलाद, जौ का पानी, नारियल पानी जैसी चीजें शामिल रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications