Image Credit: Insta
Image Credit: Insta
इस वक्त जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बड़ी मुसीबत में फंस गयी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पुलिस ने समन भेजा है।
Image Credit: Insta
आपको बता दें अभिनेत्री को यह समन 2023 में हुई अवैध आईपीएल स्ट्रीमिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए भेजा गया है।
Image Credit: Insta
सूत्रों के अनुसार, तमन्ना भाटिया को 29 अप्रैल को साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे फेयरप्ले ऐप के प्रचार में उनकी भूमिका के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।
Image Credit: Insta
यह ऐप कथित तौर पर अवैध रूप से आईपीएल मैचों की स्ट्रीमिंग कर रहा था, जिससे प्रसारक वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।
Image Credit: Insta
इस मामले में संजय दत्त को भी समन भेजा गया है, जिन्होंने फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था। तमन्ना भाटिया ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Image Credit: Insta
यह देखना बाकी है कि तमन्ना भाटिया इस मामले में क्या बयान देती हैं और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।