Image Credit: Insta
Image Credit: Insta
पंचायत के सीजन 2 में शुरू हुई प्रधानजी और विधायक की जंग, सीजन 3 में भी जारी है।
Image Credit: Insta
इस बार चुनाव सिर पर है और विधायक ने प्रधानजी और मंजू देवी समेत फुलेरा वासियों की नाक में दम कर रखा है।
Image Credit: Insta
पंचायत के तीसरे सीजन की शुरुआत शहर से होती है। फुलेरा के पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी का तबादला हो जाता है और वह शहर पहुंच जाते हैं।
Image Credit: Insta
सचिव के जाने की वजह से प्रधान जी, प्रहलाद और विकास परेशान हो जाते हैं। वे नए सचिव को जॉइन करने नहीं देते हैं। और सचिव जी को वापस बुलाया जाता है।
Image Credit: Insta
इस बार पंचायत में मस्ती और कॉमेडी के साथ-साथ राजनीति भी है। आपको एक्शन और ट्विस्ट भी देखने मिलेगा।
Image Credit: Insta
कुल मिलाकर पंचायत 3 एक बार फिर आपको फुलेरा गांव की दुनिया में ले जाएगा। यह सीरीज आपको हंसाएगी, रुलाएगी, गुस्सा दिलाएगी और मनोरंजन भी करेगी।
Image Credit: Insta
यदि आपने पंचायत के पहले दो सीजन देखे हैं, तो सीजन 3 आपको निराश नहीं करेगा। फिल्मीबीट की ओर से इस सीरीज को 4 सितारे दिए जाते हैं।