Image Credit: Insta
Image Credit: Insta
प्रतिक गाँधी, अविनाश तिवारी, नोरा फ़तेहि, कुणाल खेमू और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Image Credit: Insta
बता दें 'मडगांव एक्सप्रेस' एक खुश कर देने वाली फिल्म है, जिसे देख कर हर दर्शक हंस-हंस के लोट जाएगा।
Image Credit: Insta
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के बारे में जिनका बचपन से गोवा जाने का सपना है, जैसे-तैसे यह गोवा में छुट्टियां मनाने निकलते हैं, लेकिन जल्द ही इनका यह ख्वाब बुरे सपने में तब्दील हो जाता है।
Image Credit: Insta
कुणाल खेमू ने एक एक्टर के तौर पर खासकर कॉमेडी रोल्स में अपनी छाप छोड़ी है और अब बतौर डेब्यू डायरेक्टर के रूप में कुणाल ने इस कॉमेडी फिल्म पर शानदार काम किया है।
Image Credit: Insta
कुणाल ने कास्टिंग के साथ भी बहुत अच्छा काम किया है, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु शर्मा खुल के सामने आये हैं, और उनकी एक्टिंग भी बेहद कमाल की है।
Image Credit: Insta
भले ही नोरा को लड़कों की तुलना में स्क्रीन पर कम समय मिला है, लेकिन इस फिल्म में एक्ट्रेस अपनी एक खास छाप छोड़ती है और कॉमेडी करने की अपनी क्षमता भी दर्शाती है।
Image Credit: Insta
बहुत लंबे समय के बाद, हमे एक स्लैपस्टिक कॉमेडी फिल्म देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही है, फिल्मीबीट की ओर से इस फिल्म को 4.5 स्टार मिलते हैं।