Sandhya Yadav       Apr 29, 2024

हीरामंडी का दीदार: चमकदार हीरों और सितारों का बाज़ार

Image Credit: Insta

हीरामंडी के स्टारकास्ट का दीदार

Image Credit: Insta

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज "हीरामंडी" में कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के अलावा कई अन्य सहायक कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

मनीषा कोइराला

Image Credit: Insta

वेब सीरीज में मनीषा कोइराला का किरदार 'मल्लिकाजान' नाम का है, जो हीरामंडी की सबसे प्रसिद्ध तवायफ है। वह रहस्यमयी है और उसके अतीत के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

Image Credit: Insta

सोनाक्षी सिन्हा 'फरीदन' नाम का किरदार निभा रही हैं। 'फरदीन' हीरामंडी में आई एक नई तवायफ है। वह महत्वाकांक्षी और सफल होने के लिए दृढ़ है।

अदिति राव हैदरी

Image Credit: Insta

हीरामंडी में अदिति राव हैदरी के किरदार का नाम 'बिब्बोजान' है। जो हीरामंडी के हर राज को जानने वाली एक बुद्धिमान और अनुभवी महिला है, वह आजादी की लड़ाई में अहम् भूमिका निभाती है।

ऋचा चड्ढा

Image Credit: Insta

संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट में ऋचा चड्ढा ने लज्जो का रोल निभाया है, जो सीरीज में लेडी देवदास के रोल में नजर आने वाली हैं। 

शर्मीन सहगल

Image Credit: Insta

शर्मिन सहगल 'आलमजेब' नाम का किरदार निभा रही हैं। 'आलमजेब' भी तवायफ है जो हीरामंडी की कठोर वास्तविकता से बचने के लिए संघर्ष करती है।

संजीदा शैख

Image Credit: Insta

संजीदा शेख 'वहीदा' नाम की तवायफ का किरदार निभा रही हैं। बता दें इस सीरीज में एक्ट्रेस के चेहरे पर एक बड़ा कट का निशान है, जिसके पीछे एक दर्द भरी कहानी है।

शेखर और अध्ययन सुमन

Image Credit: Insta

हीरामंडी में शेखर सुमन नवाब जुल्फिकार का किरदार निभा रहे हैं। वहीँ शेखर के बेटे अध्ययन सुमन भी सीरीज में नवाब जोरावर का रोल अदा कर रहे हैं।

फ़रदीन खान

Image Credit: Insta

फरदीन खान "हीरामंडी" में वली मोहम्मद के मुख्य पुरुष किरदारों में से एक हैं। वह एक धनवान व्यवसायी हैं जो कोठी के नियमित ग्राहकों में से एक हैं।

क्यों देखें 'हीरामंडी'

Image Credit: Insta

यदि आप भारतीय इतिहास, संस्कृति और वेश्याओं के जीवन में रुचि रखते हैं, तो "हीरामंडी" देखने लायक है। यह शो आपको 1940 के दशक के लाहौर की दुनिया में ले जाएगा।