Sandhya Yadav       May 07, 2024

यूट्यूबर एल्विश यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, ईडी ने कसा शिकंजा

Image Credit: Insta

कम नहीं हुई एल्विश की मुश्किलें

Image Credit: Insta

बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

अब ईडी ने दर्ज किया मुक़दमा

Image Credit: Insta

सांपों के जहर की तस्करी से जुड़े मामले में फंसने के बाद, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है।

नोएडा पुलिस ने किया FIR

Image Credit: Insta

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर यह मामला दर्ज किया है।

मनी लॉन्ड्री का केस

Image Credit: Insta

एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपराध से प्राप्त धन को वैध दिखाने के लिए लॉन्डर किया था।

जल्द होगी एल्विश से पूछताछ

Image Credit: Insta

ईडी ने एल्विश यादव और उनके सहयोगियों के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी जल्द ही एल्विश से पूछताछ भी कर सकती है।

जमानत पर रिहा हैं एल्विश

Image Credit: Insta

उन्हें पहले ही सांपों के जहर की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है और जमानत पर रिहा कर दिया गया है। यह देखना बाकी है कि ईडी की जांच में क्या सामने आता है।