Sandhya Yadav       Oct 07, 2024

बिग बॉस 18: कौन-कौन हैं इस बार के कंटेस्टेंट?

Image Credit: colors tv

चाहत पांडेय

Image Credit: colors tv

चाहत ने शो में अपनी शुरुआत सलमान खान के प्रसिद्ध गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर शानदार परफॉर्मेंस देकर की, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा।

अविनाश मिश्रा

Image Credit: colors tv

अविनाश की हाजिरजवाबी और विशिष्ट व्यक्तित्व उन्हें बिग बॉस के घर में एक मजबूत प्रतियोगी बना सकती है।

शहजादा धामी

Image Credit: colors tv

शहजादा, जो कभी "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में लीड एक्टर का रोल निभा चुके हैं, अब बिग बॉस के मंच पर अपने टैलेंट का नया आयाम पेश करने आए हैं।

शिल्पा शिरोडकर

Image Credit: colors tv

लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकी शिल्पा शिरोडकर ने भी शो में एंट्री की है। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने अपने पढ़ाई को दांव पर लगाकर इस क्षेत्र में कदम रखा था।

ताजिंदर सिंह बग्गा

Image Credit: colors tv

ताजिंदर ने शो में अपने प्रवेश के साथ ही एक दिलचस्प खुलासा किया कि उन्होंने जेल जाने के लिए एक साल उम्र बढ़ा दी थी।

श्रुतिका

Image Credit: colors tv

श्रुतिका, जो "अर्जुन" तमिल कॉमेडी शो की विनर रह चुकी हैं, अब अपने नए सफर के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चार फिल्में फ्लॉप हुई हैं। 

नायरा बनर्जी

Image Credit: colors tv

नायरा की एंट्री ने इस सीजन में और अधिक रोमांच और ड्रामा जोड़ दिया है, और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह अपने टैलेंट का प्रदर्शन कैसे करेंगी।

चुम दरंग

Image Credit: colors tv

सलमान खान ने चुम दरंग के बारे में बताया कि चूम ने कई फिल्मों में काम किया है, जिससे उनकी अदाकारी का अनुभव दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

करणवीर मेहरा

Image Credit: colors tv

करणवीर, जिन्होंने पहले "खतरों के खिलाड़ी" जीतकर अपने साहस का प्रदर्शन किया, अब बिग बॉस के मंच पर अपने जीवन की कहानी साझा करने आए हैं।

रजत दलाल

Image Credit: colors tv

रजत ने अपने परिचय में बताया कि उन्होंने देश के लिए 14 मेडल जीते हैं, लेकिन उनके इस उपलब्धि को पहले कभी उचित सराहना नहीं मिली, जब तक  उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सीज नहीं की।

मुस्कान बामने

Image Credit: colors tv

लोकप्रिय शो "अनुपमा" में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान ने शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है, और अब वे बिग बॉस के घर में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

आरफीन और सारा खान

Image Credit: colors tv

अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा खान ने भी शो में एंट्री की है। अरफीन एक माइंड ट्रेनर हैं, और उनके इस पेशे का अनुभव उन्हें शो में विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है।

ईशा सिंह

Image Credit: colors tv

ईशा सिंह के रूप में शो में एक नया चेहरा शामिल हुआ है। इस कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्हें कलर्स चैनल के निर्माताओं ने ऐन मौके पर शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

एडवोकेट गुणरतन सदाव्रते

Image Credit: colors tv

जैसे ही गुणरतन ने शो में कदम रखा, सलमान खान के चेहरे पर हंसी खिल उठी, गुणरतन सदावरते पेशे से वकील हैं।

हेमा शर्मा (वायरल भाभी))

Image Credit: colors tv

वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा शर्मा एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनके वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं।

विवियन डिसेना)

Image Credit: colors tv

जबकि विवियन ने लंबे समय तक शो में भाग लेने से मना किया था, और अब बिग बॉस 18 में वह फाइनली प्रेजेंट हो चुके हैं।

एलिस कौशिक)

Image Credit: colors tv

एलीस कौशिक ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के संकल्प के साथ इस शो में कदम रखा है।